समाज के विकास महिला सशक्तिकरण जरूरीः कुलपति डॉ. एच.के. अग्रवाल

महिला सशक्तिकरण दिवस मनाया।

समाज के विकास महिला सशक्तिकरण जरूरीः कुलपति डॉ. एच.के. अग्रवाल

रोहतक, गिरीश सैनी। पं. भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विवि की चौ. रणबीर सिंह ओपीडी में सोमवार को डीन छात्र कल्याण विभाग द्वारा महिला सशक्तिकरण दिवस मनाया गया।

बतौर मुख्य अतिथि, कुलपति डॉ. एच.के. अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि महिला सशक्तिकरण समाज के विकास के लिए बहुत जरूरी है, क्योंकि महिलाएं समाज की रीढ़ होती हैं। उनके बिना समाज का विकास संभव नहीं है। कुलपति ने कहा कि महिलाओं को अपने अधिकारों के लिए जागरूक होना चाहिए, ताकि वे अपने हकों की रक्षा कर सकें और समाज में अपनी भूमिका निभा सकें।

कुलसचिव डॉ. रूपसिंह ने शिक्षा और आर्थिक स्वतंत्रता को महिला सशक्तिकरण के लिए बहुत जरूरी बताते हुए कहा कि इससे महिलाएं आत्मनिर्भर होकर अपने परिवार का पालन-पोषण कर सकती हैं। निदेशक डॉ. एस.के. सिंघल ने कहा कि महिलाओं को अपनी अहम भूमिका निभाते हुए समाज के विकास में अपना योगदान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए समाज को मिलकर काम करना होगा।

डीन छात्र कल्याण डॉ. सविता सिंघल ने कहा कि महिलाओं का सम्मान और सुरक्षा बहुत जरूरी है, ताकि वे अपने घर और समाज में सुरक्षित महसूस कर सकें और अपने अधिकारों का उपयोग कर सकें। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए सरकार और समाज को मिलकर काम करना होगा।

डॉ. मधु शर्मा ने बताया कि इस दौरान विद्यार्थियों ने नुक्कड नाटक, पोस्टर और रंगोली बनाकर महिला सशक्तिकरण का सार्थक संदेश दिया। अतिथियों ने प्रतियोगिता के विजेताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान डॉ. पुष्पा दहिया, डॉ. अर्पणा परमार, डॉ. मन्नू राठी, डॉ. मनीषा राठी, डॉ. ज्योति कौशल, डॉ. शिखा तिवारी, डॉ. रितू हुड्डा, डॉ. निशा मरवाह, डॉ. नित्याशा सहित काफी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।