हेरोइन बेचने की फिराक में खड़ी महिला काबू, 5.96 ग्राम नशा बरामद

हेरोइन बेचने की फिराक में खड़ी महिला काबू, 5.96 ग्राम नशा बरामद

रोहतक, गिरीश सैनी। हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एचएसएनसीबी) की रोहतक यूनिट ने रैनकपुरा खोखराकोट में एक महिला को 5.96 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला अपने घर के सामने गली में नशीला पदार्थ बेचने की फिराक में थी।

यूनिट प्रभारी इंस्पेक्टर उमेश कुमार के अनुसार, नशा-रोधी गश्त के दौरान मुखबिर से प्राप्त सूचना पर टीम मौके पर पहुंची तो संदिग्ध महिला पुलिस को देखकर भागने लगी, लेकिन महिला पुलिसकर्मियों ने उसे काबू कर लिया। उसकी पहचान शीला निवासी रैनकपुरा खोखराकोट के रूप में हुई।

राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में तलाशी लेने पर उसके पास से 5.96 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। थाना शहर रोहतक में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस नशे की आपूर्ति के स्रोत और अन्य संलिप्त लोगों का पता लगाने में जुटी है।