पंडित दीनदयाल ने जिस तरह से देश के लोगों को एकजुट करने का काम किया वह कोई युगपुरुष ही कर सकता है: मनोंरजन कालिया 

पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने एकात्म्य मानववाद का विचार देकर देश को एक रास्ता दिखाया--पुष्पेंद्र सिंगल

पंडित दीनदयाल ने जिस तरह से देश के लोगों को एकजुट करने का काम किया वह कोई युगपुरुष ही कर सकता है:  मनोंरजन कालिया 

लुधियाना, 26 सितम्बर, 2021: भारतीय जनता पार्टी जिला लुधियाना के जिला अध्य्क्ष पुष्पेंद्र सिंगल की अध्यक्षता में स्थानीय समिति केंद्र में भाजपा के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपद्याय का जन्मदिन मनाया I जिसमे भाजपा पंजाब के सीनियर नेता पूर्व पंजाब सरकार में मंत्री मनोरजन कालिया, उपाध्यक्ष परवीन बंसल,भाजपा पंजाब के प्रवक्ता अनिल सरीन,सीनियर नेता अशोक लूम्बा विशेष रूप से शामिल हुए I भाजपा के सीनियर नेता मनोरंजब कालिया व  जिला अध्य्क्ष पुष्पेंद्र सिंगल ने कहा की पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को अपने जीवन की भावी दिशा के लिए चुना था. 1937 में वह संघ से तब जुड़े, जब वह कानपुर में बी.ए. की पढ़ाई कर रहे थे. उस दौर में कानपुर कांग्रेस, कम्युनिस्ट और सोशलिस्ट आंदोलनों का गढ़ माना जाता था ! पंडित जी का औरेया से भी बेहद विशेष लगाव रहा I पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने मानववाद का विचार देकर देश को एक रास्ता दिखाया। भाजपा के  पूर्व मंत्री मनोरजन कालिया ने कहा की पंडित दीनदयाल ने जिस तरह से देश के लोगों को एकजुट करने का काम किया वह कोई युगपुरुष ही कर सकता है। भाजपा के कार्यकर्ताओ ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। भाजपा के महामंत्री कांतेन्दु शर्मा व राम गुप्ता ने बताया की लुधियाना भाजपा के 24 मंडलों में भाजपा के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपद्याय का जन्मदिन मनाया गया !

इस मौके पर भाजपा के महासचिव कांतेंदु शर्मा,राम गुप्ता,जिला उपाध्यक्ष सुनील मौदगिल,राजेश्वरी गोसाई,यशपाल जनोत्रा ,महेश शर्मा,अश्वनी बहल,जिला सचिव कैलाश चौधरी,पंकज जैन,नवल जैन,सुमन वर्मा,लकी चोपड़ा ,महिला मोर्चा की प्रधान मनिंदर कौर घुम्मन,एस सी मोर्चा के अध्यक्ष कुलविंदर सिंह,किसान मोर्चा के अध्यक्ष प्रताप सिंह सिद्धू,भाजपा पंजाब किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष दविंदर सिंह घुमन,युवा मोर्चा के अध्यक्ष कुशाग्र कश्यप,भाजपा के पंजाब कार्यकारिणी सदस्य बिक्रम सिंह सिद्धू,अरुणेश मिश्रा,रमेश शर्मा,राजीव काटना,डॉ.डी.पी खोसला,संतोष विज,किरण शर्मा,सोनिया शर्मा,हरमनदीप कौर,सीमा शर्मा,मनिंदर कौर,संतोष अरोड़ा,संतोष कुमारी,मंडल प्रधान संदीप वडवा,राकेश जग्गी,अजिंदर सिंह,अभिषेक सिंगल,परवीन कुमार,वीनू कुमार,एडवोकेट के.जी शर्मा,सतनाम सिंह,विनीत पाल मोंगा आदि ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी को याद किया व पुष्प भेट किये I