रिकवर, रिसाइकिल व रियूज से होगा वेस्ट मैनेजमेंटः सलिल मेहता

रिकवर, रिसाइकिल व रियूज से होगा वेस्ट मैनेजमेंटः सलिल मेहता

रोहतक, गिरीश सैनी। स्वच्छ भारत मिशन के तत्वावधान में स्थानीय गौड़ ब्राह्मण शिक्षण महाविद्यालय में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में सलाहकार स्वच्छ भारत मिशन, सलिल मेहता ने बतौर मुख्य वक्ता शिरकत की। प्राचार्या डॉ महाश्वेता ने उनका स्वागत किया।

वेस्ट मैनेजमेंट पर चर्चा करते हुए मुख्य वक्ता ने कहा कि सभी नागरिक कचरे का प्रबंधन उसके प्रकार के अनुसार करें। कुछ चीजें ऐसी होती हैं, जिन्हें फिर से प्रयोग किया जा सकता है। वेस्ट चीजों को विभिन्न तरीकों से रिसाइकिल किया जा सकता है। उन्होंने गीला और सूखा कचरा अलग-अलग डालने पर विशेष जोर दिया और रिकवर, रिसाइकिल व रियूज़ को ही वेस्ट मैनेजमेंट का मूलमंत्र बताया। इस दौरान उपस्थित स्टाफ सदस्यों एवं विद्यार्थियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था की जानकारी भी दी। कार्यक्रम का संचालन डॉ सविता शर्मा ने किया। इस दौरान डॉ गीता रानी, डॉ विनोद कुमार, डॉ मोना मल्होत्रा, डॉ सोन किरण, डॉ रानी देवी, विनोद शर्मा आदि मौजूद रहे।