अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर गुजवि में 6-7 मार्च को होंगे विभिन्न कार्यक्रम

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर गुजवि में 6-7 मार्च को होंगे विभिन्न कार्यक्रम

हिसार, गिरीश सैनीc। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में महिला सेल व महिला क्लब द्वारा 6-7 मार्च को विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। महिला सेल की अध्यक्ष प्रो. सविता उब्बा ने बताया कि के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 6 मार्च को सुबह 7:00 बजे रन फॉर वूमेन आयोजित की जाएगी। कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई व गुजवि की प्रथम महिला डॉ. वंदना बिश्नोई कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे। इस रन का उद्देश्य महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है।

महिला क्लब की प्रधान प्रो. सुजाता सांघी ने बताया कि 7 मार्च को सुबह 10:30 बजे आयोजित सलाम नारी को कार्यक्रम में डॉ. प्रतिमा गुप्ता मुख्य अतिथि होंगी। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला क्लब की संरक्षक डॉ. वंदना बिश्नोई करेंगी। इस कार्यक्रम में भाषण, पोस्टर मेकिंग, रंगोली व क्विलिंग आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इस दौरान उपलब्धियां हासिल करने वाली छात्राओं, शोधार्थियों व प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा।