अंग्रेजी कविता पाठ में वैष्णवी रही अव्वल
रोहतक, गिरीश सैनी। लाल नाथ हिंदू कॉलेज में अंग्रेजी विभाग द्वारा आयोजित कविता पाठ प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी कविता पाठ कला और अंग्रेजी उच्चारण कौशल का प्रदर्शन किया।
अंग्रेजी विभागाध्यक्षा डॉ. शिखा फोगाट ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के सही उच्चारण, भाषा ज्ञान और रचनात्मक अभिव्यक्ति को निखारने के साथ उनमें नई चीजें सीखने की रुचि बढ़ाती हैं।
प्रतियोगिता में वैष्णवी ने प्रथम, नव्या ने दूसरा तथा आस्था व फ्रेंकी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सार्थक और परवा को सांत्वना पुरस्कार मिला। विजेताओं को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
वरिष्ठ प्राध्यापिका डॉ. रश्मि छाबड़ा ने विजेताओं और अंग्रेजी विभाग को बधाई देते हुए कहा कि जीवन में सफलता के लिए मेहनत और रचनात्मकता बेहद जरूरी हैं। इस दौरान डॉ. सुमित कुमारी दहिया, डॉ. हर्षिता, डॉ. ज्योति मौजूद रहे।

Girish Saini

