यूएचएसआर नॉन –टीचिंग ने जीजेयू को पछाड़ कर 31 रन से जीता क्रिकेट मैच

अनूप सैनी की तूफानी फिफ्टी, सुनील बने मैन ऑफ द मैच।

यूएचएसआर नॉन –टीचिंग ने जीजेयू को पछाड़ कर 31 रन से जीता क्रिकेट मैच

रोहतक, गिरीश सैनी। पं. भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विवि (यूएचएसआर) की नॉन-टीचिंग क्रिकेट टीम ने जीजेयू, हिसार में आयोजित सद्भावना क्रिकेट मैच में मेजबान टीम को 31 रन से हरा कर खिताब अपने नाम किया।  दिया।

जीजेयू ने टॉस जीतकर यूएचएसआर को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। यूएचएसआर की शुरुआत ऑलराउंडर अनूप सैनी ने धमाकेदार अंदाज में करते हुए महज 25 गेंदों में पांच चौकों और तीन छक्कों की मदद से ताबड़तोड़ 50 रन जड़ दिए। उनकी आक्रामक पारी की बदौलत यूएचएसआर ने निर्धारित 20 ओवर में 158 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी जीजेयू की टीम यूएचएसआर के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और 16.4 ओवर में 127 रन पर पूरी टीम पवेलियन लौट गई। इस तरह यूएचएसआर ने मुकाबला 31 रन से अपने नाम कर लिया।

यूएचएसआर की जीत में सुनील कुमार ने भी अहम भूमिका निभाई। उन्होंने 21 रन बनाने के साथ तीन विकेट भी झटके। उनके शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।

कुलपति डॉ. एच.के. अग्रवाल, कुलसचिव डॉ. रूप सिंह, निदेशक डॉ. एस.के. सिंघल और चिकित्सा अधीक्षक डॉ. कुंदन मित्तल ने यूएचएसआर की विजेता टीम को बधाई दी।