हरियाणा के गौरवमयी इतिहास पर बीपीएस महिला विश्वविद्यालय में दो दिवसीय प्रदर्शनी 27-28 फरवरी को

हरियाणा के गौरवमयी इतिहास पर बीपीएस महिला विश्वविद्यालय में दो दिवसीय प्रदर्शनी 27-28 फरवरी को

खानपुर कलां, गिरीश सैनी। भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय, खानपुर कलां के इतिहास एवं पुरातत्व विभाग द्वारा हरियाणा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी, पंचकूला के सहयोग से हरियाणा के गौरवमयी इतिहास विषय पर दो दिवसीय प्रदर्शनी 'युगों युगों से हरियाणा' 27-28 फरवरी को आयोजित की जाएगी। इस प्रदर्शनी का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि, महिला विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो सुदेश करेंगी।

इस प्रदर्शनी की संयोजक, इतिहास एवं पुरातत्व विभाग की अध्यक्ष डॉ अर्चना मलिक ने बताया कि कुलपति प्रो सुदेश की प्रेरणा व कुशल मार्गदर्शन में आयोजित की जा रही इस प्रदर्शनी का उद्देश्य हरियाणा के इतिहास एवं संस्कृति की जानकारी देना है। उन्होंने बताया कि इस प्रदर्शनी में प्रदेश के पुराने ऐतिहासिक दस्तावेज प्रदर्शित किए जाएंगे। इस दौरान हरियाणा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी पंचकूला द्वारा हरियाणा के इतिहास से संबंधित किताबों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। इस प्रदर्शनी को देखने के लिए विश्वविद्यालय के सभी शिक्षकों, छात्राओं, कैंपस स्कूल, कन्या गुरुकुल विद्यालय के अलावा आसपास के क्षेत्र के स्कूली विद्यार्थियों तथा विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों को भी आमंत्रित किया जाएगा। यह प्रदर्शनी 27 व 28 फरवरी को सुबह 10:00 से शाम 4:00 बजे तक अवलोकन के लिए खुली रहेगी।