सिविल इंजीनियरिंग में बेहतर करियर की अपार संभावनाएं हैः रोहताश सिंह

सिविल इंजीनियरिंग में बेहतर करियर की अपार संभावनाएं हैः रोहताश सिंह

रोहतक, गिरीश सैनी। सिविल इंजीनियरिंग एक तेजी से उभरता क्षेत्र है, जिसमें बेहतर करियर की अपार संभावनाएं हैं। यह बात महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी सिविल इंजीनियरिंग विभाग द्वारा आयोजित विशेष विस्तार व्याख्यान कार्यक्रम में एसीपीएल एंड एआईएलएलपी के मैनेजिंग डायरेक्टर रोहताश सिंह ने बतौर रिसोर्स पर्सन कही। 

सिविल इंजीनियरिंग करियर प्रॉस्पेक्ट्स इन इंडिया विषयक इस विस्तार व्याख्यान में रोहताश सिंह ने सिविल इंजीनियरिंग के क्षेत्र को सुनहरा बताते हुए इस क्षेत्र में कैरियर की संभावनाओं एवं अवसरों बारे विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने सिविल इंजीनियरिंग क्षेत्र की जरूरतों से अवगत करवाते हुए विद्यार्थियों को एक उत्कृष्ट सिविल इंजीनियर बनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सिविल इंजीनियर देश के विकास की रीढ़ है।

रोहताश सिंह ने विद्यार्थियों को बेहतर सिविल इंजीनियर बनते हुए अपने करियर को नए आयाम देने तथा राष्ट्र निर्माण में अपना अहम योगदान देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने एक अच्छे सिविल इंजीनियर बनने का मूल मंत्र विद्यार्थियों को देते हुए जरूरी महत्वपूर्ण टिप्स साझा किए। रोहताश सिंह ने व्याख्यान के अंत में विद्यार्थियों के प्रश्नों के उत्तर भी दिए। प्राध्यापक डॉ. दीपक वर्मा तथा विनीत कुमार ने इस सेमिनार का समन्वय एवं संचालन किया। इस मौके पर सिविल इंजीनियरिंग विभाग के प्राध्यापक एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।