जीओ और जीने दो में विश्व कल्याण का संदेशः कुलपति प्रो. विजय कुमार

जीओ और जीने दो में विश्व कल्याण का संदेशः कुलपति प्रो. विजय कुमार

हिसार, गिरीश सैनी। गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विवि में तीन दिवसीय सार्वभौमिक मानवीय मूल्य (यूएचवी) फैकल्टी डेवलपमेंट कार्यक्रम शुरू हुआ। एआईसीटीई से स्वीकृत कार्यक्रम का आयोजन विवि के यूएचवी सेल द्वारा किया जा रहा है।

कुलपति प्रो. विजय कुमार ने उद्घाटन सत्र में कहा कि सार्वभौमिक मानवीय मूल्य केवल किताबों में पढ़ने का विषय नहीं, बल्कि जीवन में आत्मसात करने की प्रक्रिया है। भारतीय ज्ञान परंपरा का जीओ और जीने दो सिद्धांत ही वास्तव में विश्व कल्याण का मार्ग है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में जीवन में उलझाव बढ़ा है और संवाद की प्रक्रिया भी बदली है। कार्यशाला प्रतिभागियों को अपनी मूल जड़ों से जोड़ने में सहायक होगी।

कुलसचिव डॉ. विजय कुमार ने कहा कि शिक्षा ऐसी होनी चाहिए, जो विद्यार्थियों को भय और विकारों से मुक्त करे। विद्यार्थियों में कौशल के साथ मानवीय मूल्यों का विकास जरूरी है और इसके लिए शिक्षकों को स्वयं श्रेष्ठ आचरण करना चाहिए। कार्यक्रम में विशेषज्ञ वक्ता डॉ. हिमांशु राय समेत 50 से अधिक प्रतिभागी शामिल हुए।