एमडीयू गैर-शिक्षक कर्मचारी संघ ने संघ के संस्थापक स्व. सतपाल राठी को पुण्यतिथि पर किया याद

एमडीयू गैर-शिक्षक कर्मचारी संघ ने संघ के संस्थापक स्व. सतपाल राठी को पुण्यतिथि पर किया याद

रोहतक, गिरीश सैनी। एमडीयू गैर-शिक्षक कर्मचारी संघ द्वारा सोमवार को संघ के संस्थापक स्वर्गीय सतपाल राठी की पुण्यतिथि पर उनकी याद में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया और भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान उनके पुत्र सुरेश पाल राठी, संघ के पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने उनकी प्रतिमा व चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। संघ के प्रधान सुरेश कौशिक, उप प्रधान प्रेम सजवान, महासचिव डॉ. विजय पाल, सह सचिव राजकुमार रंगा, कोषाध्यक्ष डॉ राजेश शर्मा, पूर्व प्रधान फूल कुमार बोहत व रणधीर कटारिया सहित अन्य कर्मचारियों ने उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की और दो मिनट का मौन रखा। वक्ताओं ने विवि की स्थापना और विकास में संस्थापक के योगदान को रेखांकित किया।