गोवंश प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे गुजरात के राज्यपाल

गोवंश प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे गुजरात के राज्यपाल

रोहतक, गिरीश सैनी। अंतरराष्ट्रीय हरियाणा नस्ल गोवंश प्रतियोगिता व प्रदर्शनी का आयोजन 23 मार्च को गांव बहु अकबरपुर स्थित इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वेटरनरी एजुकेशन एंड रिसर्च में किया जाएगा। गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। हरियाणा के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा विशेष अतिथि के तौर पर मौजूद रहेंगे।

ये प्रतियोगिता व प्रदर्शनी हरियाणा गौ सेवा आयोग के तत्वावधान में बीओएस इंडीकस फार्मर्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित की जा रही है। एसोसिएशन के प्रधान अमित कुमार ने बताया कि प्रदर्शनी के लिए ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त आवेदनों में से शुरुआती स्तर पर 200 गोधन का चयन किया गया। एक्सपर्ट्स की टीम ने फिजिकल वेरिफिकेशन के लिए फार्म का दौरा कर हरियाणा नस्ल की 50 बेहतरीन गोधन का चयन किया है, जो प्रतियोगिता में भाग लेंगे।