शिक्षा मंत्री ने दिवंगत संगीता बंसल के निधन पर दुख व्यक्त किया

शिक्षा मंत्री ने दिवंगत संगीता बंसल के निधन पर दुख व्यक्त किया

रोहतक, गिरीश सैनी। हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने स्थानीय सेक्टर-1 स्थित निवास पर पहुंचकर हरियाणा भाजपा के प्रदेश कोषाध्यक्ष अजय बंसल के भाई संतोष बंसल की धर्मपत्नी संगीता बंसल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

शिक्षा मंत्री ने शोक संतप्त परिवार से मिलकर उन्हें सांत्वना दी तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि इस दुखद घड़ी में पूरा समाज एवं पार्टी परिवार बंसल परिवार के साथ खड़ा है। इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेश बंसल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे।