गांव इस्माइला 9 बी व गांधरा में अवैध कॉलोनियों पर चला प्रशासन का पीला पंजा
जिला में अवैध निर्माण व कॉलोनी विकसित नहीं होने दी जाएगीः डीसी सचिन गुप्ता
रोहतक, गिरीश सैनी। उपायुक्त सचिन गुप्ता ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा नियंत्रित एवं शहरी क्षेत्रों में अवैध रूप से किये जा रहे निर्माणों/कंपनियों पर अंकुश लगाने के लिए नियमित रूप से तोड़-फोड़ अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में गांव इस्माइला 9 बी व गांधरा में लगभग साढ़े 5 एकड़ में विकसित की जा रही दो अवैध कॉलोनियों में तीन अवैध निर्माण, 9 नींव, डब्ल्यूबीएम रोड नेटवर्क एवं आरसीसी चारदीवारी को ध्वस्त किया गया।
उपायुक्त सचिन गुप्ता ने कहा कि जिला में अवैध निर्माण/कॉलोनी के विरुद्ध यह अभियान भविष्य में निरंतर जारी रहेगा तथा अवैध कॉलोनी व निर्माण को पनपने नहीं दिया जायेगा। उन्होंने नागरिकों का आह्वान किया कि वे अपने जीवन की जमा पूंजी को अवैध निर्माण या कॉलोनी में निवेश न करें। जिला नगर योजनाकार लिंक ऑफिसर अंजू ने नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे अपनी पूंजी को निवेश करने से पहले स्थानीय सेक्टर-1 स्थित उनके कार्यालय में किसी भी कार्य दिवस में आकर पूछताछ कर सकते है।

Girish Saini 

