रंगोली प्रतियोगिता में रिधि, विधि व दिव्या की टीम विजेता

रंगोली प्रतियोगिता में रिधि, विधि व दिव्या की टीम विजेता

हिसार, गिरीश सैनी। गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विवि के शिक्षा विभाग में वीरवार को एक गणितीय गतिविधि सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का समन्वय विभाग की डीन प्रो. वंदना पूनिया के मार्गदर्शन में शीतल द्वारा किया गया।

कला-एकीकृत शिक्षा के अनुभव के रूप में तैयार इस कार्यक्रम में अमूर्त तर्क और रचनात्मक अभिव्यक्ति के माध्यम से विद्यार्थियों के गणितीय कौशल में वृद्धि की गई। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में डा. अन्नू गुप्ता और डा. संतोष ने निर्णायक की भूमिका निभाई। तमन्ना ने प्रथम, निशांत ने दूसरा और हर्ष ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

रंगोली प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने पारंपरिक कला के माध्यम से गणितीय अवधारणाओं को जीवंत किया। रिधि, विधि व दिव्या की टीम ने महान गणितज्ञ आर्यभट्ट के प्रभावशाली चित्रण के लिए प्रथम स्थान प्राप्त किया।  इस प्रतियोगिता के निर्णायक डा. बिजेन्द्र दहिया व डा. इंदु बाला रहे।