एमडीयू में गीत-संगीत से सजी शिक्षक दिवस की शाम, सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान

एमडीयू में टीचर्स क्लब के तत्वावधान में शिक्षक दिवस समारोह उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। कुलसचिव प्रो. संदीप बंसल और डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. रणदीप राणा ने शिक्षक समुदाय को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दी। समारोह में कुलसचिव की धर्मपत्नी राखी बंसल और डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर प्रो. सपना गर्ग ने भी शिरकत की।

एमडीयू में गीत-संगीत से सजी शिक्षक दिवस की शाम, सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान

रोहतक, गिरीश सैनी। एमडीयू में टीचर्स क्लब के तत्वावधान में शिक्षक दिवस समारोह उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। कुलसचिव प्रो. संदीप बंसल और डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. रणदीप राणा ने शिक्षक समुदाय को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दी। समारोह में कुलसचिव की धर्मपत्नी राखी बंसल और डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर प्रो. सपना गर्ग ने भी शिरकत की।

इस दौरान सेवानिवृत्त शिक्षक प्रो. जे.एस. सिक्का और प्रो. कृष्णा जून को सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक संध्या में शिक्षकों व कलाकारों ने गीतों और नृत्य की शानदार प्रस्तुतियां देकर माहौल को खुशनुमा बना दिया। म्यूजिकल बैंड यमन की प्रस्तुति ने भी खूब तालियां बटोरीं। कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन डॉ. सौरभ वर्मा ने किया।

टीचर्स क्लब की टीम - प्रो. संजीव कुमार, प्रो. सीमा राठी, डॉ. हरि मोहन, डॉ. श्रीभगवान और डॉ. आरती ने आयोजन में सहयोग दिया। शिक्षकों ने अपने परिवारजनों के साथ समारोह में शामिल होकर शिक्षक दिवस की खुशियां साझा की।