एमडीयू के सांख्यिकी विभाग में शिक्षक दिवस समारोह आयोजित

एमडीयू के सांख्यिकी विभाग में शिक्षक दिवस समारोह आयोजित

रोहतक, गिरीश सैनी। एमडीयू के सांख्यिकी विभाग में शिक्षक दिवस के अवसर पर समारोह आयोजित किया गया।

विभागाध्यक्ष प्रो. नसीब सिंह गिल ने शिक्षकों के योगदान को नमन करते हुए कहा कि शिक्षक केवल विषय का ज्ञान नहीं देते, बल्कि विद्यार्थियों को सही दिशा दिखाकर उनके व्यक्तित्व और भविष्य का निर्माण करते हैं। उन्होंने कहा कि बदलते समय में शिक्षकों की जिम्मेदारी और बढ़ गई है। इस दौरान डॉ. संजू, डॉ. अजय शर्मा, डॉ. विपिन बाला और डॉ. पूरन राठी सहित विभाग के सभी शिक्षक, शोधार्थी और विद्यार्थी मौजूद रहे।

जूलॉजी विभाग में भी उत्साह से मनाया शिक्षक दिवस

वहीं, एमडीयू के जूलॉजी विभाग में भी शिक्षक दिवस समारोह उत्साह और गर्मजोशी के साथ मनाया गया। शिक्षकों, शोधार्थियों और विद्यार्थियों ने गुरु-शिष्य के रिश्ते और शिक्षकों के योगदान को याद किया। विभागाध्यक्षा प्रो. मीनाक्षी शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि लक्ष्य के प्रति समर्पण, अनुशासन और निरंतर मेहनत सफलता की कुंजी है। उन्होंने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने, उन्हें सही दिशा देने और उनके भविष्य को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस दौरान प्रो. विनय मलिक, प्रो. सुधीर कटारिया और डॉ. रंजना जयवाल ने अपने विद्यार्थी जीवन के अनुभव साझा किए।