भूगोल विभाग में मनाया शिक्षक दिवस

भूगोल विभाग में मनाया शिक्षक दिवस

रोहतक, गिरीश सैनी। एमडीयू के भूगोल विभाग में विद्यार्थियों द्वारा शिक्षक दिवस उत्साह एवं उल्लास के साथ मनाया गया। विभागाध्यक्ष प्रो. प्रमोद कुमार ने विद्यार्थियों का आह्वान किया कि वे पंच परिवर्तन को अपने जीवन का हिस्सा बनाते हुए व्यक्ति, समाज और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान दें।

शिक्षकों प्रो. सचिंद्र, डॉ. राजेश, डॉ. प्रदीप एवं डॉ. शैलेश कलकल ने अपने अनुभव साझा करते हुए विद्यार्थियों को निरंतर सीखने, सकारात्मक सोच रखने और अपने लक्ष्यों के प्रति समर्पित रहने के लिए प्रेरित किया। विद्यार्थियों ने भी अपने अनुभव साझा करते हुए अपनी अपेक्षाओं और विचारों को शिक्षकों के समक्ष रखा।