शिक्षा भारती विद्यालय में शिक्षक दिवस मनाया
रोहतक, गिरीश सैनी। शिक्षा भारती एजुकेशन सोसायटी के तत्वावधान में स्थानीय रामनगर स्थित शिक्षा भारती विद्यालय में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन के उपलक्ष्य में शिक्षक दिवस उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य वक्ता बीना कौशिक, अध्यक्ष अनुराग जैन, प्रबंधक हरीश वधवा, निदेशक डॉ. संजय सोनी और प्राचार्या ममता भोला ने दीप प्रज्वलित कर किया।
मुख्य वक्ता बीना कौशिक ने कहा कि शिक्षक केवल ज्ञान देने वाला व्यक्ति नहीं, बल्कि विद्यार्थी के व्यक्तित्व, विचार और संस्कारों का निर्माता होता है। पुष्प देव डागर ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को नमन करते हुए कहा कि शिक्षक वह व्यक्तित्व है, जो अपने स्वार्थ का त्याग कर समाजहित को सर्वोपरि रखता है।
समारोह में नाटक, भजन, नृत्य और गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। इसके अलावा शिक्षकों के लिए मनोरंजक, रोचक और ज्ञानवर्धक खेल प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई। प्रबंध समिति द्वारा सभी आचार्यों को उपहार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जेपी कॉलोनी, गोहाना रोड, बहु अकबरपुर, मकड़ौली खुर्द, समरगोपालपुर, चमारिया और जनता कॉलोनी स्थित शिक्षा भारती व गार्गी द शिशु वाटिका विद्यालयों के प्रतिनिधि एवं प्राचार्य मौजूद रहे।

Girish Saini 

