बीएमयू में ग्रीन केमिस्ट्री पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में टन्नू बनी विजेता

बीएमयू में ग्रीन केमिस्ट्री पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में टन्नू बनी विजेता

रोहतक, गिरीश सैनी। बाबा मस्तनाथ विवि, अस्थल बोहर के रसायन विज्ञान विभाग द्वारा आईक्यूएसी के सहयोग से ग्रीन केमिस्ट्री फॉर एनवायरनमेंटल सस्टेनेबिलिटी विषय पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण, सतत विकास एवं हरित तकनीकों के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा रचनात्मक अभिव्यक्ति के माध्यम से वैज्ञानिक सोच को प्रोत्साहित करना था।

यूजी, पीजी एवं पीएचडी के लगभग बीस विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतियोगिता में भाग लेते हुए पर्यावरणीय चुनौतियों एवं उनके समाधान से जुड़े विभिन्न विषयों पर आकर्षक एवं ज्ञानवर्धक पोस्टर प्रस्तुत किए। प्रतिभागियों ने ग्रीन सिंथेसिस, नवीकरणीय ऊर्जा, अपशिष्ट न्यूनीकरण, जल शुद्धिकरण, सतत सामग्री, प्रदूषण नियंत्रण एवं पर्यावरण संरक्षण जैसे विषयों को पोस्टरों के माध्यम से रचनात्मकता, वैज्ञानिक दृष्टिकोण एवं पर्यावरणीय जिम्मेदारी का संदेश दिया।

संयोजक डॉ. पल्लवी भारद्वाज एवं आयोजन सचिव डॉ. हिना दहिया ने बताया कि निर्णायक की भूमिका भौतिक विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. परवीन भट्ट तथा गणित विभाग से डॉ. पूजा बुद्धिराजा ने निभाई। टन्नू (पीएचडी) ने प्रथम, दीप्ति (बीएससी) व पुष्पा (एमएससी) ने दूसरा तथा नेहा (एमएससी) ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सभी विजेताओं को विज्ञान संकाय के डीन डॉ. मनोज कुमार वर्मा, डीन एकेडमिक अफेयर्स डॉ. नवीन कुमार, निदेशक आइक्यूएसी डॉ. अरूप गिरी, रसायन विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. रवि कुमार राणा ने सम्मानित किया।