नशा मुक्त भारत अभियान के तहत विद्यार्थियों ने ली शपथ
रोहतक, गिरीश सैनी। उपायुक्त सचिन गुप्ता के निर्देशानुसार समाज कल्याण विभाग द्वारा नशा मुक्त भारत अभियान के तहत स्थानीय लाल नाथ हिंदू कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में सभी विद्यार्थियों व स्टाफ सदस्यों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई। इस दौरान उपस्थित जन को स्वयं सभी प्रकार के नशों से दूर रहने तथा अपने परिवार एवं सहपाठियों को भी हर प्रकार के नशे से दूर रहने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
इस दौरान विद्यार्थियों को विभिन्न प्रकार के नशे से होने वाले दुष्प्रभाव बारे जागरूक किया गया। वक्ताओं ने बताया कि युवाओं पर नशे का अधिक दुष्प्रभाव होता है तथा उनमें पढ़ाई के प्रति रूचि कम हो जाती है। नशा न केवल व्यक्ति बल्कि पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है।

Girish Saini 

