डांडिया की धुन पर झूमे विद्यार्थी, रैंप वॉक में दिखी संस्कृति की झलक
बीएमयू में डांडिया महोत्सव, नृत्य और बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभा
रोहतक, गिरीश सैनी। बाबा मस्तनाथ विवि, अस्थल बोहर में फैकल्टी ऑफ मेडिकल एंड एलाइड हेल्थ साइंसेज द्वारा आईक्यूएसी के सहयोग से आयोजित डांडिया महोत्सव में विद्यार्थियों ने पारंपरिक रैंप वॉक, बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट और एकल एवं समूह नृत्य प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों और डांडिया की धुनों ने माहौल को उत्सवमय बना दिया। पारंपरिक रैंप वॉक में विद्यार्थियों ने भारतीय संस्कृति और विविधता की झलक प्रस्तुत की। वहीं, बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट प्रतियोगिता में अनुपयोगी वस्तुओं से आकर्षक कलाकृतियां बनाकर रचनात्मकता, पुनः उपयोग और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। एकल एवं समूह नृत्य प्रस्तुतियों ने भी दर्शकों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम का आयोजन एचओडी एवं कन्वीनर डॉ. चारु शर्मा के मार्गदर्शन में हुआ। को-कन्वीनर डॉ. वैशाली और आयोजन सचिव डॉ. सपना रहे। इस महोत्सव ने विद्यार्थियों को प्रतिभा प्रदर्शन का मंच देने के साथ सांस्कृतिक एकता और आपसी सहभागिता को बढ़ावा दिया।

Girish Saini

