प्रदेश भाजपा युवा मोर्चा की ओर से निगम चुनावों को लेकर बैठक

मोर्चे के राष्ट्रीय कार्यालय सचिव ने भाजयुमो द्वारा चलाए जा रहे प्रचार अभियान की समीक्षा की

प्रदेश भाजपा युवा मोर्चा की ओर से निगम चुनावों को लेकर बैठक

चंडीगढ़, 29 नवंबर, 2021: भारतीय जनता युवा मोर्चे प्रदेश अध्यक्ष विजय राणा की अध्यक्षता में आज संगठनतमक बैठक हुई, जिसमें भाजयुमो के राष्ट्रीय कार्यालय सचिव विनीत त्यागी विशेष रूप से हाजिर रहे। इस विशेष बैठक के दौरान प्रदेश भाजयुमो की ओर से शहर में होने जा रहे नगर निगम चुनावों को लेकर की जा रही तैयारियों और चुनाव प्रचार को लेकर समीक्षा की गई। बैठक में नगर निगम चुनावों को लेकर भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्य के चंडीगढ़ दौरे को लेकर किए जाने वाले कार्यक्रमों के बारे में विस्तृत चर्चा हुई और रुपरेखा तैयार की गई। बैठक के दौरान निगम चुनावों को लेकर भाजयुमो की ओर से चलाये जाने वाले चुनाव प्रचार को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में यह तय किया गया की भाजयुमो के कार्यकर्ता शहर के नए बने वोटर तक अपनी पहुंच बनाएँगे और उन तक भाजपा की नीतियों व पार्टी की ओर से किये गए विकास कार्यों को पहुंचाएंगे। इसके इलावा बैठक में भाजयुमो की और से शहर के प्रत्येक वार्ड में भाजपा प्रत्याशियों के लिए पूरी प्लानिंग के साथ चुनाव प्रचार में सहयोग किया जाएगा। इस रणनीति तहत प्रत्येक वार्ड के लिए भाजयुमो की ओर से एक इंचार्ज लगाया जाएगा, जो अपने-अपने वार्ड में टीम के सहयोग के साथ पार्टी के चुनाव प्रचार को गति देंगे। बैठके के दौरान हाज़िर भाजयुमो के पदाधिकारियों की ओर से दिए गए सुझावों पर भी विचार विमर्श किया गया। बैठक में भाजयुमो के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अमनदीप सिंह, प्रदेश महामंत्री गणेश व जसमनप्रीत सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष अरुणदीप सिंह, अभिनव शर्मा, श्वेता महाजन, प्रिया पासवान, प्रदेश सचिव शशांक दुबे, निशा कालिया, दीपक कौशिक, पंकज संदूजा, जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी, दीपक माधव, साकेत मल्होत्रा, मोंटी मलिक, आदित्य शर्मा तथा अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।