हॉकी जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन पर खेल प्रतियोगिताएं आयोजित

हॉकी जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन पर खेल प्रतियोगिताएं आयोजित

रोहतक, गिरीश सैनी। हॉकी जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन के अवसर पर खेल विभाग द्वारा खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया गया। यह खेल प्रतियोगिता तीन आयु वर्गों 18 से 40, 40 से 60 तथा 60 से अधिक आयु वर्ग में आयोजित करवाई गई।

नगराधीश मुकुंद तंवर ने सर छोटूराम स्टेडियम में आयोजित बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन स्थानीय राजकीय महाविद्यालय में किया गया, जिसमें प्राचार्य डॉ. सविता परूथी ने विजेताओं को सम्मानित किया। रस्सा कस्सी व हॉकी खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन राजीव गांधी खेल स्टेडियम में करवाया गया। इस मौके पर खेल विभाग की उपनिदेशक सुनीता खत्री व जिला खेल अधिकारी अनूप सिंह बतौर विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे।