ई-कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में जीजेयू के सात विद्यार्थी चयनित
हिसार, गिरीश सैनी। गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विवि के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के सौजन्य से आयोजित ई-कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में आरआरए प्रोजेक्ट मैनेजमेंट, लीप डिजी प्रिंट प्राइवेट लिमिटेड, राघवी फाइनेंस लिमिटेड, बकार्डी और कोडिटास सॉल्यूशंस जैसी कंपनियों में विवि के सात विद्यार्थियों को प्लेसमेंट मिली है।
चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने कहा कि विवि का परिणाम-आधारित शैक्षणिक इकोसिस्टम और उद्योग-केंद्रित प्रशिक्षण ढांचा विद्यार्थियों को उभरती पेशेवर चुनौतियों के लिए प्रभावी ढंग से तैयार कर रहा है। कुलसचिव डॉ. विजय कुमार ने भी चयनित विद्यार्थियों को बधाई दी।
प्लेसमेंट निदेशक डॉ. प्रताप सिंह ने बताया कि चयन प्रक्रिया में प्री-प्लेसमेंट टॉक, साक्षात्कार एवं तकनीकी मूल्यांकन शामिल रहे। इस ड्राइव में एमबीए, एमकॉम व बीटेक के विभिन्न विषयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। सहायक निदेशक प्लेसमेंट डॉ. आदित्य वीर सिंह ने बताया कि एमबीए फाइनेंस की पलक यादव को आरआरए प्रोजेक्ट मैनेजमेंट में, बीटेक प्रिंटिंग टेक्नोलॉजी की मुस्कान व तमन्ना को लीप डिजी प्रिंट प्रा.लि. में, एमकॉम की रीतू व कुमकुम को राघवी फाइनेंस लि. में, बीटेक प्रिंटिंग टेक्नोलॉजी के अनुभव खरे को बकार्डी, गुरुग्राम में इंटर्नशिप के लिए तथा बीटेक सीएसई एआईएमएल की उल्का को कोडिटास सॉल्यूशंस में चयनित किया गया है।

Girish Saini 

