बीएमयू में सात दिवसीय एनएसएस विशेष शिविर संपन्न
पोस्टर मेकिंग में तुलसी, निबंध लेखन में आहाना, रंगोली में निहार व एकता ने बाजी मारी।
रोहतक, गिरीश सैनी। बाबा मस्तनाथ विवि की एनएसएस इकाई द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर में सामाजिक सेवा, अनुशासन और रचनात्मक गतिविधियों में स्वयंसेवकों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। शिविर के अंतिम दिन रंगोली, निबंध लेखन, गायन और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिताओं में स्वयंसेवकों ने अपनी कला और अभिव्यक्ति का प्रदर्शन किया।
पोस्टर मेकिंग में तुलसी प्रथम, विक्रांत दूसरे और अश्विनी तीसरे स्थान पर रहे। निबंध लेखन में आहाना ने प्रथम, अंशुल ने दूसरा और अश्वनी ने तीसरी स्थान प्राप्त किया। रंगोली में निहार व एकता ने प्रथम, सरमन व रितेश ने दूसरा और परीक्षित व स्नेहा ने तीसरा स्थान हासिल किया। गायन में सरमन व अश्वनी को उत्कृष्ट प्रस्तुति के लिए सम्मानित किया गया। शिविर के दौरान अनुशासित सहभागिता और उत्कृष्ट कार्य के आधार पर लव को बेस्ट वॉलंटियर (बालक) और राखी को बेस्ट वॉलंटियर (बालिका) से सम्मानित किया गया।
कुलसचिव प्रो. विनोद और एनएसएस समन्वयक डॉ. मनजीत कुमार ने विजेताओं को ट्रॉफी और प्रमाण पत्र प्रदान किए। कुलसचिव ने स्वयंसेवकों के सेवाभाव की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान डॉ. प्रीति लठवाल, डॉ. प्रमिला दहिया, डॉ. मोनिका और डॉ. सुमन राठी मौजूद रहे।

Girish Saini 

