सात दिवसीय एनएसएस कैंप शुरू
सांपला, गिरीश सैनी। शहीद राय सिंह राजकीय महाविद्यालय, सांपला में सोमवार को प्राचार्य डॉ परम भूषण आर्य ने सात दिवसीय एनएसएस कैंप का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के कैंप में भाग लेकर विद्यार्थी अपने अंदर बोलने की हिचकिचाहट को दूर कर सकता है। एनएसएस प्रभारी डॉ निधि ने विद्यार्थियों को देश सेवा के के लिए प्रेरित किया।

Girish Saini 

