गरीब परिवारों को योजनाओं का लाभ दिलाएंगे सेवा सेतु शिविरः डीसी

फरमाणा में आज लगेगा शिविर, मोखरा में पात्र लाभार्थियों का किया पंजीकरण

गरीब परिवारों को योजनाओं का लाभ दिलाएंगे सेवा सेतु शिविरः डीसी

रोहतक, गिरीश सैनी। गरीब परिवारों को जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़कर उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा सेवा सेतु शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। सेवा संकल्प अभियान के तहत मोखरा गांव में आयोजित शिविर में विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर पात्र लाभार्थियों का पंजीकरण किया और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी।

उपायुक्त सतबीर सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा एवं संकल्प के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे अभियान के तहत पात्र परिवारों को घर के नजदीक सरकारी सेवाओं और योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जा रहा है। पंजीकृत लाभार्थियों को संबंधित योजनाओं का लाभ दिलाकर आर्थिक रूप से सशक्त किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि 15 अक्टूबर को महम खंड के फरमाणा गांव स्थित ब्राह्मण धर्मशाला में सेवा सेतु शिविर लगाया जाएगा। उपायुक्त ने ग्रामीणों से शिविर में पहुंचकर योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।