हिन्दुओं पर हो रही हिंसा पर चिंता जताई जूना अखाड़ा के उपाचार्य संत कपिल पुरी महाराज ने

हिन्दुओं पर हो रही हिंसा पर चिंता जताई जूना अखाड़ा के उपाचार्य संत कपिल पुरी महाराज ने

रोहतक, गिरीश सैनी। विश्व हिन्दू परिषद के धर्म रक्षा निधि संग्रह कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार को स्थानीय एलपीएस बोसार्ड परिसर में समाजसेवी राजेश जैन की अध्यक्षता में किया गया। 

इस दौरान जूना अखाड़ा के उपाचार्य संत कपिल पुरी महाराज, संघ प्रचारक ईश्वर लाल, संत डॉ परमानन्द महाराज का सानिध्य रहा। संत कपिल पुरी महाराज ने बंगाल में हिन्दू धर्म के अनुयायियों पर हो रहे अत्याचार व बर्बर हिंसा पर गहरी चिंता ज़ाहिर करते हुए अपनी ओर से  हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। 

संत डॉ परमानन्द महाराज ने अपने संबोधन में धर्म के उत्थान और हिन्दू समाज की जागृति पर बल दिया। संघ प्रचारक ईश्वर लाल ने कहा कि हिन्दू धर्म पर खतरा आज नहीं बल्कि आदि काल से है। एक करोड़ वर्ग मील का देश सिमट कर 33 लाख वर्ग किमी रह गया है। उन्होंने बताया कि अफगानिस्तान, पाकिस्तान, बांग्लादेश भारत के ही अंग थे, जो मुस्लिम राष्ट्र हो गए है। उन्होंने वर्तमान समय में हिंदुओं को एक होने का आह्वान करते हुए कहा कि अपने धन को जागरण, लंगर आदि की बजाय हिन्दू धर्म की रक्षा पर खर्च करें।