भाजपा में समर्पण का सम्मानः खरक
बृजमोहन राम को राज्यपाल बनाया जाना संगठन के प्रति निष्ठा का सम्मान
रोहतक, गिरीश सैनी। भाजपा के प्रदेश मीडिया सह-प्रभारी शमशेर सिंह खरक ने भाजपा और कांग्रेस की कार्यशैली की तुलना करते हुए कहा कि भाजपा में समर्पित कार्यकर्ताओं को उनके योगदान के आधार पर जिम्मेदारियां मिलती हैं, जबकि कांग्रेस में नेतृत्व, संगठन और कार्यकर्ताओं के बीच मतभेद सामने आते रहे हैं।
उन्होंने ओडिशा के राज्यपाल बनाए गए बृजमोहन राम का उल्लेख करते हुए कहा कि वे 1994, 1996 और 1998 में भाजपा से लोकसभा सांसद रहे। लंबे समय तक कोई बड़ा राजनीतिक पद नहीं मिलने के बावजूद उन्होंने संगठन के प्रति निष्ठा बनाए रखी। उन्होंने इसे समर्पण और संगठनात्मक प्रतिबद्धता के सम्मान का उदाहरण बताया।
खरक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बृजमोहन राम को स्वयं सूचना देना और बधाई देना संगठनात्मक संवेदनशीलता दर्शाता है। उन्होंने कहा कि भाजपा में बूथ स्तर का कार्यकर्ता भी अपनी मेहनत और क्षमता से बड़ी जिम्मेदारी हासिल कर सकता है। भाजपा की कार्य संस्कृति में पद से ऊपर संगठन और संगठन से ऊपर राष्ट्रहित को प्राथमिकता दी जाती है।

Girish Saini

