रणदीप सुरजेवाला ने पूर्व सीपीएस के भाई के निधन पर शोक जताया
चरखी दादरी, गिरीश सैनी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं राज्यसभा सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने हरियाणा के पूर्व मुख्य संसदीय सचिव रणसिंह मान के छोटे भाई रिटायर्ड बैंक मैनेजर उमराव सिंह मान के निधन पर दुख व्यक्त किया है। सुरजेवाला ने उनके आवास पर पहुंचकर दिवंगत उमराव सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की।
शोक व्यक्त करने वालों में कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुशील धानक, पूर्व सीपीएस रामकिशन फौजी, पूर्व विधायक सोमबीर सांगवान, हिसार कांग्रेस जिलाध्यक्ष बृजलाल, कर्मवीर मायना, राजेश संदलाना, सोमबीर श्योराण, सतेंद्र मोर, भूपेंद्र नेहरा, राजबीर फोगाट, पार्षद मनोज वर्मा, एडवोकेट सूबे सिंह, सत्यवान शास्त्री, एडवोकेट देवेन्द्र श्योराण, पूर्व बीडीसी सदस्य राजकपूर, पूर्व सरपंच सहीराम यादव, पूर्व सरपंच सुरेंद्र चांगरोड़, एडवोकेट मोती सिंह सहित अनेक गणमान्य हस्तियां शामिल रही।
Girish Saini 

