शतरंज में राघव और तमन्ना ने जीता खिताब

शतरंज में राघव और तमन्ना ने जीता खिताब

रोहतक, गिरीश सैनी। लाल नाथ हिंदू कॉलेज में आयोजित आंतरिक शतरंज प्रतियोगिता 2026-27 के पुरुष एवं महिला वर्ग में राघव और तमन्ना ने प्रथम स्थान हासिल किया।

पुरुष वर्ग में युवराज ने दूसरा व संचित ने तीसरा स्थान प्राप्त किया और कार्तिक को सांत्वना पुरस्कार मिला। महिला वर्ग में मनीषा दूसरे व लक्की तीसरे स्थान पर रही। वर्षा को सांत्वना पुरस्कार मिला।

प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार तनेजा ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। शतरंज जैसे बौद्धिक खेल एकाग्रता, धैर्य, तार्किक सोच और सही समय पर निर्णय लेने की क्षमता विकसित करते हैं। इस दौरान

इस दौरान शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष डॉ. प्रदीप, डॉ. रश्मि छाबड़ा, डॉ. मौसम, डॉ. ललिता, डॉ. मीनाक्षी, डॉ. पूनम, डॉ. मोहित और डॉ. सुजाता सहित अन्य मौजूद रहे।