पुष्पेंदर  सिंघल ने संभाला भाजपा  लुधियाना के नए जिला अध्यक्ष  का पदभार 

कहा, 'जो विश्वास, जो सहयोग, मुझमें व्यक्त किया है उसका मैं आभार व्यक्त करता हूं'

पुष्पेंदर  सिंघल ने संभाला भाजपा  लुधियाना के नए जिला अध्यक्ष  का पदभार 

लुधियाना: भारतीय जनता पार्टी जिला लुधियाना की तरफ से भाजपा के जिला कार्यालय घंटा घर चौक में एक पदग्रहण समारोह का आयोजन किया गया जिसमे भाजपा के नवनियुक्त अध्यक्ष पुष्पेंदर सिंघल ने भारतीय जनता पार्टी लुधियाना के नए अध्यक्ष के तौर पर पदभार संभाला।
इस समारोह में विशेष तौर से भाजपा के संघठन महामंत्री दिनेश कुमार,पंजाब भाजपा के महासचिव जीवन गुप्ता,पंजाब भाजपा के महासचिव और लुधियाना के प्रभारी मलविंदर कंग, पंजाब भाजपा के महासचिव डॉ.सुभाष शर्मा,लुधियाना के सहप्रभारी विनीत महाजन,पंजाब भाजपा उपाध्यक्ष परवीन बंसल,खजांची गुरदेव शर्मा देबी,सह खजांची रविंद्र अरोड़ा,मुख्य प्रवक्ता अनिल सरीन, पूर्व पंजाब भाजपा अध्यक्ष प्रो.राजिंदर भंडारी सभी नेताओ ने पुष्पेंदर सिंघल को फूल मालाये व सिरोपा डाल कर जिला अध्यक्ष की कुर्सी पर बिठाया। 
इस समारोह की विशेषता यह थी की इसमें पूरी तरह से सोशल डिस्टन्सिंग का पालन किया गया व तीन चरणों में भाजपा के कार्यकर्त्ता इस समरोह में शामिल हुए।
पदग्रहण करने के उपरांत जिला अध्यक्ष पुष्पिंदर सिंघल ने कहा की जिसको शीर्ष नेतृत्व का इतना आर्शीवाद मिला हो, उसे अगर कोई जिम्मेदारी मिलती है तो जहां आप मेरे साथ है और शीर्ष  नेतृत्व मेरे साथ है, तो मैं पूरी ताकत के साथ आगे बढूंगा। उन्होंने कहा कि विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के जिला अध्यक्ष का जो काम को संभालने का मुझ में हाईकमान ने जो विश्वाश जताया है उसे मैं  पूरी निष्ठां व तनदेही के साथ निभाउंगा। 
भाजपा कार्यलय में हुए स्वागत समारोह में नवनियुक्त अध्यक्ष ने  कहा 'जो विश्वास, जो सहयोग, मुझमें व्यक्त किया है उसका मैं आभार व्यक्त करता हूं।
लुधियाना भाजपा के प्रभारी मलविंदर कंग ने कहा कि भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी राजनितिक पार्टी है और इस पार्टी में बूथ स्तर का कार्यकर्ता भी पार्टी का जिले से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष तक बन सकता। भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जिसमे चाय बेचने वाले का बेटा भी प्रधानमंत्री बन सकता है, कोई भी मंत्री बन सकता है। यही एक ऐसी पार्टी है जिस में ये सब संभव है। अन्य पार्टियों में तो परिवारवाद ही चलता है।
पंजाब  भाजपा महासचिव जीवन गुप्ता ने कहा कि पुष्पेंदर  सिंघल पिछले करीब 40 वर्षों से भाजपा से जुड़े हुए हैं। संगठन की पूरी जानकारी रखने वाले सिंघल ने अपने राजनीतिक करियर की शुरूआत भाजपा युवा मोर्चा से 1980 में की थी। पुष्पिंद्र सिंघल युवा मोर्चा से लेकर भाजपा लुधियाना के 2  बार जिला सचिव एक बार महामंत्री और 6  बार जिला उपाध्यक्ष रहे है। वह मौजूदा समय में भी भाजपा के जिला उपाध्यक्ष थे। 
संगठन महामंत्री दिनेश ने कहा कि पुष्पेंदर सिंघल ने एक उत्कृष्ट संगठनात्मक नेता के रूप में काम किया, चाहे वह भाजपा युवा मोर्चा हो या भाजपा की जिला इकाई। उन्होंने विश्वास जताया कि पुष्पेंदर सिंघल के नेतृत्व में पार्टी को मिली बड़ी सफलताओं को आगे बढ़ायेंगे।
इस मौके पर भाजपा के पूर्व अध्यक्ष जतिंदर मित्तल ,डॉ.सुभाष वर्मा,रजनीश धीमान,अरुणेश मिश्रा ,मदन मोहन व्यास,अशोक लूम्बा ,संतोष कालड़ा, सुनीता शर्मा, सुनीता अग्रवाल ,कमल चेतली,दिनेश सरपाल,एस सी मोर्चा पंजाब के अध्यक्ष राज कुमार अटवाल,महासचिव सतपाल सगड़,सुनील मौदगिल,राम गुप्ता,योगेंद्र मकोल,राजेश्वरी गोसाई,राजिंदर हंस,सचिव कांतेदु शर्मा,यशपाल जनोत्रा,संजय गोसाई,लकी चोपड़ा,सुमन वर्मा,डॉ.निर्मल नय्यर,संजय कपूर,पंकज जैन,खजांची बॉबी जिंदल,आर डी शर्मा,डॉ सतीश कुमार,युवा मोर्चा के अध्यक्ष महेश दत्त शर्मा,एस सी मोर्चा के अध्यक्ष सुखजीव बेदी ,बी सी मोर्चा के संजीव धीमान,किशन मोर्चा के दविंदर घुम्मन,मनोरिटी मोर्चा के इसरार तरीन,हर्ष शर्मा,अंकित बत्रा,नवल जैन,नीरज वर्मा,सुभाष डावर,हरबंसलाल फैंटा,रोहित सिक्का,मंडल प्रधानों में रोमी मल्होत्रा जसदेव तिवारी,बलबीर बंटी,क्रांति डोगरा, तीर्थ तनेजा,गुरप्रीत सिंह राजू,आकाश गुप्ता,राकेश जग्गी,रजेश कश्यप ,पूर्व पार्षद इन्दर अग्रवाल,दविंदर जग्गी,पार्षद सोनिया शर्मा,ऐनी सिक्का,यशपाल चौधरी,सुरिंदर अटवाल ,संजय शर्मा दफ्तर इंचार्ज आदि मौजूद थे।