पंजाब भाजपा ने लुधियाना के पूर्व जिला प्रधान राजीव कतना को आगामी 6 वर्षों के लिए पार्टी से किया निष्कासित 

कतना ने रखा अपना पक्ष

पंजाब भाजपा ने लुधियाना के पूर्व जिला प्रधान राजीव कतना को आगामी 6 वर्षों के लिए पार्टी से किया निष्कासित 
राजीव कतना।

लुधियाना: भारतीय जनता पार्टी के पंजाब अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने भाजपा लुधियाना के पूर्व जिला प्रधान राजीव कतना को लम्बे समय से पार्टी के खिलाफ की जा रही गतिविधिओं को देखते हुए आगामी 6 वर्षों के लिए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित किया गया है। इस सम्बन्ध में जानकारी भाजपा द्वारा एक प्रेस विज्ञप्ति में दी गई है।
दूसरी तरफ कतना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कतना अपना पक्ष रखते हुए कह रहे हैं की वे लगभग एक महीना पहली ही अपना इस्तीफा पार्टी को दे चुके हैं क्योकिं पार्टी कार्यकर्ताओं की बात को नहीं सूना जा रहा है और विभिन्न मुद्दों पर भाजपा पंजाब की लीडरशिप पार्टी की राष्ट्रीय लीडरशिप को गलत जानकारी दे रही है। उन्होंने बताया कि इन मुद्दों में पंजाब के किसानों द्वारा किया जा रहा आंदोलन भी शामिल है। /(20 मार्च, 2021)