पुनीत कनोजिया बने भाजयुमो घुमारमंडी मंडल के अध्यक्ष

पुनीत कनोजिया बने भाजयुमो घुमारमंडी मंडल के अध्यक्ष

लुधियाना: भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष पुष्पिंदर सिंगल के दिशा निर्देश पर भारतीय जनता युवा मोर्चा लुधियाना के जिलाध्यक्ष कुशाग्र कश्यप व भाजपा घुमारमंडी मंडल अध्यक्ष संदीप वाधवा  की अध्यक्षता में विशेष बैठक का आयोजन घुमारमंडी स्थित भाजपा मंडल कार्यालय में किया गया ।

इस बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पिंदर सिंगल विशेष तौर पर शामिल हुए। इस बैठक में भाजयुमो जिलाध्यक्ष कुशाग्र कश्यप ने भाजपा मंडल अध्यक्ष संदीप वाधवा के साथ विचार विमर्श कर पार्टी का विस्तार करते हुए पुनीत कनोजिया को भारतीय जनता युवा मोर्चा का घुमारमंडी मंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया। 

नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष पुनीत कनोजिया ने भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पिंदर सिंगल व भाजयुमो जिलाध्यक्ष कुशाग्र कश्यप को विश्वास दिलाते हुए कहा कि वह पार्टी के विकास के लिए दिन रात एक करेंगें व तन, मन ,धन से पार्टी की सेवा करेंगे।

इस मोके पर महेश दत्त शर्मा, यशपाल जनोत्रा, राम गुप्ता, संजय गोसाईं, राजेश कश्यप, मनमिंद्रजीत कौर, माणिक सूरी, सुरिंदर पायलट, अनिलेश मिश्रा, सोनू चौहान, प्रतीक खन्ना, प्रभप्रीत, अमन बाली आदि उपस्थित थे