इतिहास विभाग में पीटीएम: 80 से अधिक अभिभावकों ने की विद्यार्थियों की प्रगति पर चर्चा
रोहतक, गिरीश सैनी। एमडीयू के इतिहास एवं पुरातत्व विभाग में शुक्रवार को आयोजित अभिभावक-शिक्षक बैठक (पीटीएम) में 80 से अधिक अभिभावकों ने भाग लिया और विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति और सर्वांगीण विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की।
इस दौरान विद्यार्थियों की कक्षा में उपस्थिति, शैक्षणिक प्रदर्शन, आंतरिक मूल्यांकन, अनुशासन और भविष्य की संभावनाओं पर विचार-विमर्श हुआ। बैठक का उद्देश्य विद्यार्थियों के बेहतर भविष्य के लिए अभिभावकों और शिक्षकों के बीच समन्वय मजबूत करना रहा।
विभागाध्यक्ष प्रो. सेवा सिंह दहिया ने अभिभावकों का आभार जताते हुए कहा कि शिक्षकों और अभिभावकों के बीच निरंतर संवाद विद्यार्थियों की शैक्षणिक गुणवत्ता और व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इस दौरान शिक्षक डॉ. विकास पंवार, डॉ. बीरबल, डॉ. मोनिका, डॉ. शर्मिला यादव, डॉ. स्नेहलता, डॉ. सविता और डॉ. एकता मलिक सहित शोधार्थी, विद्यार्थी एवं अभिभावक मौजूद रहे।

Girish Saini

