घंटा घर चौक में आम आदमी पार्टी के खिलाफ रोष प्रदर्शन 

आप पार्टी द्वारा पंजाब विधान सभा मे गौ माता को आवारा पशु कह कर बूचड़ खाने में भेजने  का प्रस्ताव लाना  निंदनीय: जतिंदर मित्तल 

घंटा घर चौक में आम आदमी पार्टी के खिलाफ रोष प्रदर्शन 

लुधियाना: आम आदमी पार्टी द्वारा पंजाब विधान सभा मे जो गौ माता को आवारा पशु कह कर बूचड़ खाने में भेजने  का जो प्रस्ताव लाया गया है। उसके विरोध में भारतीय जनता पार्टी लुधियाना द्वारा स्थानीय घंटा घर चौक में आम आदमी पार्टी के खिलाफ रोष प्रदर्शन करने के बाद पुतला दहन किया गया। जिसकी अध्य्क्षता भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष जतिंदर मित्तल ने की। इस रोष प्रदर्शन में भाजपा पंजाब के महामंत्री प्रवीन बंसल, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष जीवन गुप्ता विशेष तौर से पहुंचे।
भाजपा के जिला अध्यक्ष ने कहा की आम आदमी पार्टी द्वारा पंजाब विधान सभा मे जो गौ माता को आवारा पशु कह कर बूचड़ खाने में भेजने  का जो प्रस्ताव लाया गया है वह बहुत ही निंदनीय है। भारतीय जनता पार्टी इसकी निंदा करती है। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष जीवन गुप्ता व  महामंत्री प्रवीन बंसल ने  कहा कि पंजाब की भोली भाली जनता से अनेकों लोक लुभावने वादे कर पिछले करीब तीन साल से पंजाब की सत्ता पर काबिज कांग्रेस सरकार अपने किए वादे पूरे करना तो दूर रहा बल्कि  कांग्रेस सरकार पंजाब के हर मामले पर पूरी तरह से फेल साबित हुई है। जिसकी वजह से पंजाबवासी इन्हें वोट देकर खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। 
भाजपा नेताओं ने कहा कि पंजाब सरकार को चाहिए की वह गौ माता व आवारा पशुओ के लिए हर जिलों में गौशालाएं बनवाये। उन्होंने कहा की गायों के लिए आयोग बनाने  की भी बात कही है।  उन्होंने कहा कि सरकार को  कामधेनु योजना शरू करनी चाहिए।
इस अवसर पर,जिला उपाध्यक्ष रजनीश धीमान, सचिव कान्तेंदु शर्मा,यशपाल जनोत्रा, मिडिया प्रमुख नीरज वर्मा, डॉ.सतीश कुमार,प्रवक्ता पंकज जैन, पूर्व मंडल प्रधान नवल जैन, मंडल प्रधान रोहित सिक्का, दविंदर जग्गी, दीपक गुप्ता, भाजयुमो जिला उपाध्य्क्ष सिमर चंडोक, दमन कपूर, अजय धोनी, अमित नागी, सूरज रूद्रा, प्रमोद कुमार, महिला मोर्चा उपाध्यक्ष ऐनी सिक्का, संतोष विज, प्रार्थना तिवारी, रजनी, डॉक्टर परमजीत सिंह, प्रदीप पंछी, राजन शर्मा, संजय शर्मा, पंकज अवस्थी,अमरिंदर सिंह सहित कई भाजपा नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे।