प्रो. राजीव कुमार बने एमडीयू सांख्यिकी विभागाध्यक्ष

प्रो. राजीव कुमार बने एमडीयू सांख्यिकी विभागाध्यक्ष

रोहतक, गिरीश सैनी। एमडीयू के कुलपति प्रो. मिलाप पूनियाँ ने गणितीय एवं कम्प्यूटेशनल विज्ञान संकाय के डीन प्रो. राजीव कुमार को सांख्यिकी विभाग का अध्यक्ष नियुक्त किया है। कुलसचिव प्रो. संदीप बंसल ने बताया कि उनकी नियुक्ति 31 दिसंबर 2026 तक प्रभावी रहेगी। प्रो. राजीव कुमार ने बुधवार को विभागाध्यक्ष का कार्यभार संभाल लिया। इस दौरान गणित विभागाध्यक्ष प्रो. सुमित गिल, एनएसएस कार्यक्रम समन्वयक प्रो. सविता राठी, शिक्षक, गैर-शैक्षणिक स्टाफ, शोधार्थी एवं विद्यार्थी मौजूद रहे। उपस्थितजनों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उन्हें नई जिम्मेदारी की बधाई दी।