प्रिंटर्स दिवस टेकफेस्ट के पोस्टर का विमोचन

प्रिंटर्स दिवस टेकफेस्ट के पोस्टर का विमोचन

हिसार, गिरीश सैनी। प्रिंटर्स दिवस के उपलक्ष्य पर गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विवि के प्रिंटिंग टेक्नोलॉजी विभाग में 24 फरवरी को टेकफेस्ट और सेमिनार का आयोजन किया जाएगा। ये दिन प्रिंटिंग के जनक सर जॉन गुटेनबर्ग के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है।

कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने इस कार्यक्रम का पोस्टर जारी किया। इस वर्ष की टेकफेस्ट की थीम -भविष्य का प्रिंट है। इस दौरान आयोजन सचिव डॉ. बिजेंद्र कौशिक, सहायक प्राध्यापक एवं विभागाध्यक्ष डॉ. वंदना और विद्यार्थी मौजूद रहे। पोस्टर जारी होने के साथ ही विद्यार्थियों के लिए पंजीकरण भी शुरू कर दिया गया है।

कुलपति ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों के उत्साह, सृजनशीलता और आत्मविश्वास को बढ़ाते हैं। कार्यक्रम में विद्यार्थियों के लिए प्रिंट-क्विज, प्रिंट एक्सटेम्पोर, प्रिंट पोस्टर डिजाइन, रंगोली और प्रिंट-प्रेजेंटेशन जैसी प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा।