खेलो इंडिया संवाद में गूंजा पीएम मोदी का संदेश, युवाओं को मिला फिटनेस और राष्ट्रसेवा का मंत्र
हिसार, गिरीश सैनी। राष्ट्रीय खेल दिवस-2026 पर गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विवि में एनएसएस के तत्वावधान में खेलो इंडिया संवादः खेल की बात, मोदी के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यार्थियों, एनएसएस व माई भारत स्वयंसेवकों तथा विभिन्न महाविद्यालयों के युवाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वर्चुअल संबोधन सामूहिक रूप से सुना।
प्रधानमंत्री के संबोधन के बाद जिला स्तरीय युवा संवाद में युवाओं को खेल, फिटनेस, अनुशासन और राष्ट्र निर्माण का संदेश दिया गया। अंतरराष्ट्रीय एथलीट कपिल ने खेलों को अनुशासन, आत्मविश्वास, लक्ष्य निर्धारण और राष्ट्रसेवा का माध्यम बनाने का आह्वान किया। वहीं, विश्व एथलेटिक्स चैंपियन आशीष यादव ने निरंतर अभ्यास, अनुशासन और दृढ़ संकल्प को सफलता की कुंजी बताया।
प्रो. संदीप राणा ने कहा कि खेल युवाओं में नेतृत्व, अनुशासन और सकारात्मक सोच विकसित करते हैं। प्रो. आशीष अग्रवाल ने कहा कि खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए मिल रहे अवसरों से युवाओं में नई ऊर्जा आई है।
कार्यक्रम का संयोजन एनएसएस कार्यक्रम समन्वयक डॉ. अंजु गुप्ता के निर्देशन में हुआ। इस दौरान डॉ. रामस्वरूप, डॉ. सुमित शर्मा, डॉ. खुशबू सेठी, डॉ. मलकीत सिंह, डॉ. गुंजन मुंजाल और डॉ. गार्गी बूरा सहित स्वयंसेवक मौजूद रहे।

Girish Saini 

