विश्व पर्यावरण दिवस पर शिवाजी कॉलोनी थाना परिसर में पौधारोपण
रोहतक, गिरीश सैनी। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारत विकास परिषद (भगत सिंह शाखा) द्वारा शिवाजी कॉलोनी थाना परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बतौर मुख्य अतिथि, थाना प्रभारी राकेश सैनी ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। अध्यक्षता प्रांतीय अध्यक्ष दीपक जिंदल ने की।
इस दौरान प्रांतीय उपाध्यक्ष रामचरण सिंगला एवं प्रांतीय संपर्क प्रमुख सुनील जैन सहित ओमप्रकाश मित्तल, पंकज गोयल, श्याम लाल गुप्ता व आशीष मित्तल सहित अन्य ने भी पौधरोपण किया। वक्ताओं ने अपील की कि पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए तथा उसकी देखभाल का संकल्प भी लेना चाहिए।

Girish Saini 

