अंतरराष्ट्रीय नर्सिंग दिवस पर रक्तदान शिविर में 100 से अधिक यूनिट एकत्रित
चार जिंदगियां बचा सकता है एक यूनिट रक्तः कुलपति डॉ. एच.के. अग्रवाल
रोहतक, गिरीश सैनी। अंतरराष्ट्रीय नर्सिंग दिवस के उपलक्ष्य में नर्सेज एसोसिएशन, पीजीआईएमएस रोहतक द्वारा चौ. रणबीर सिंह ओपीडी परिसर में आयोजित रक्तदान शिविर का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि पं. भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विवि के कुलपति डॉ. एच.के. अग्रवाल ने किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में निदेशक डॉ. एस.के. सिंघल और चिकित्सा अधीक्षक डॉ. कुंदन मित्तल मौजूद रहे।
कुलपति डॉ. एच.के. अग्रवाल ने कहा कि नर्सिंग स्टाफ किसी भी अस्पताल की रीढ़ है। कोविड महामारी से लेकर हर आपात स्थिति में नर्सों ने अपनी जान जोखिम में डालकर मरीजों की सेवा की है। रक्तदान जैसा पुनीत कार्य करके आज नर्सिंग एसोसिएशन ने समाज के प्रति अपने दायित्व को और ऊंचा किया है। उन्होंने कहा कि एक यूनिट रक्त चार जिंदगियां बचा सकता है।
निदेशक डॉ. एस.के. सिंघल ने कहा कि सशक्त नर्सें न केवल अस्पताल के वार्ड में बल्कि समाज में भी जीवनदायिनी की भूमिका निभाती हैं। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. कुंदन मित्तल ने नर्सिंग एसोसिएशन द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर की सराहना करते हुए कहा कि नर्सिंग स्टाफ 24 घंटे मरीजों की देखभाल करता है।
ब्लड बैंक विभागाध्यक्ष डॉ गजेंद्र ने बताया कि शिविर के दौरान करीब 101 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। नर्सिंग एसोसिएशन से मनोज खटाना और विकास फौगाट ने बताया कि रक्तदाताओं को एसोसिएशन की ओर से प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। इस दौरान कार्यकारी नर्सिंग अधीक्षक सुदेश, डीएनएस हनी प्रभा, सहित अन्य गणमान्य जन मौजूद रहे।

Girish Saini 

