खेल नर्सरियां खोलने के लिए ऑनलाइन आवेदन अब  22 फरवरी तकः डीसी सचिन गुप्ता

इच्छुक सरकारी स्कूल, ग्राम पंचायत व निजी शिक्षण संस्थान कर सकते हैं आवेदन।

खेल नर्सरियां खोलने के लिए ऑनलाइन आवेदन अब  22 फरवरी तकः डीसी सचिन गुप्ता

रोहतक, गिरीश सैनी। उपायुक्त सचिन गुप्ता ने बताया कि खेल विभाग द्वारा आगामी सत्र 2026-27 में सरकारी स्कूलों, ग्राम पंचायतों एवं निजी शिक्षण संस्थानों में खेल नर्सरियां आवंटित करने के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए थे, जिनकी अंतिम तिथि को बढ़ाकर 22 फरवरी 2026 कर दिया गया है।

उपायुक्त सचिन गुप्ता ने बताया खेल नर्सरी संचालित करने के इच्छुक सरकारी स्कूल, ग्राम पंचायत एवं निजी शिक्षण संस्थान खेल विभाग की आधिकारिक वेबसाइट haryanasports.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। खेल नर्सरियां केवल ओलंपिक, एशियन एवं कॉमनवेल्थ खेलों में शामिल खेल विधाओं के लिए ही खोली जाएंगी।