राष्ट्रीय खेल दिवस पर पीटीसी सुनारियां में गूंजा -खेलेगा भारत, जीतेगा भारत का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर पीटीसी सुनारियां में गूंजा -खेलेगा भारत, जीतेगा भारत का संदेश

रोहतक, गिरीश सैनी। राष्ट्रीय खेल दिवस-2026 के अवसर पर पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय (पीटीसी), सुनारियां में खेलेगा भारत, जीतेगा भारत थीम के तहत विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। पुलिस महानिदेशक, हरियाणा, पंचकूला के निर्देशानुसार आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिसकर्मियों, प्रशिक्षणार्थियों और स्थानीय लोगों में खेल भावना, शारीरिक दक्षता, अनुशासन तथा स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना रहा।

पीटीसी सुनारियां के डीएसपी विकास कृष्ण (एचपीएस) के मार्गदर्शन में आयोजित प्रतियोगिताओं में स्थानीय निवासियों और पीटीसी कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान विशेष रूप से रस्साकशी और वॉलीबॉल प्रतियोगिताएं कराई गई। प्रतिभागियों ने पूरे जोश के साथ खेलों में हिस्सा लेते हुए टीम भावना और आपसी सहयोग का परिचय दिया।

प्रतियोगिताओं के दौरान प्रतिभागियों और दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला। आयोजन के माध्यम से स्वस्थ प्रतिस्पर्धा, नेतृत्व क्षमता, अनुशासन और आपसी सौहार्द का संदेश दिया गया।

पीटीसी सुनारियां में खेल गतिविधियों के जरिए पुलिस बल और स्थानीय समुदाय के बीच मैत्रीपूर्ण संबंध मजबूत करने की पहल के साथ ही आमजन को नियमित खेल गतिविधियों से जुड़ने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।