समाधान शिविरों में अधिकारियों ने सुनीं शिकायतें, डीसी ने दिए समयबद्ध निपटारे के निर्देश
रोहतक, गिरीश सैनी। उपायुक्त सतबीर सिंह के मार्गदर्शन में रोहतक जिला मुख्यालय सहित सांपला और महम उपमंडलों में आयोजित समाधान शिविरों में नागरिकों की समस्याएं सुनकर संबंधित विभागों के अधिकारियों को शिकायतों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
लघु सचिवालय स्थित सभागार में आयोजित जिला स्तरीय शिविर में एसडीएम आशीष कुमार, आरटीए सचिव वीरेंद्र सिंह ढुल, नगराधीश शुभम, डीएसपी दलीप सिंह और डीडीपीओ राजपाल चहल ने नागरिकों की शिकायतें सुनीं और संबंधित विभागों को शिकायतों पर उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
एसडीएम आशीष कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार प्रत्येक सोमवार और वीरवार को सुबह 10 से 12 बजे तक जिला व उपमंडल मुख्यालयों पर ये शिविर लगाए जाते हैं।
सांपला में एसडीएम अंकिता पुवार और महम में एसडीएम विपिन कुमार की अध्यक्षता में शिविर आयोजित हुए। दोनों अधिकारियों ने नागरिकों की समस्याएं सुनकर संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

Girish Saini

