अधिकारी अपने स्तर पर समाधान शिविरों की लंबित व रि-ओपन हुई शिकायतों को समयबद्ध ढंग से निपटायेः डीसी सचिन गुप्ता

शिकायत पोर्टल के नियमित अवलोकन के निर्देश।

अधिकारी अपने स्तर पर समाधान शिविरों की लंबित व रि-ओपन हुई शिकायतों को समयबद्ध ढंग से निपटायेः डीसी सचिन गुप्ता

रोहतक, गिरीश सैनी। उपायुक्त सचिन गुप्ता ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वे समाधान शिविरों की लंबित व रि-ओपन हुई शिकायतों को अपने स्तर पर यथाशीघ्र निपटाना सुनिश्चित करें। अधिकारी सभी शिकायत पोर्टल का नियमित रूप से अवलोकन करें तथा इन पोर्टल पर शिकायत प्राप्त होते ही समयबद्ध तरीके से निपटारा करें।

उपायुक्त सचिन गुप्ता हरियाणा समाधान प्रकोष्ठ द्वारा समाधान शिविरों की शिकायतों की समीक्षा के उपरांत संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिशा-निर्देश दे रहे थे। स्थानीय स्तर पर शिकायतों के निपटारे की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि अधिकारी समाधान शिविरों में प्राप्त हो रही शिकायतों का समयबद्ध तरीके से उचित निपटारा करें ताकि नागरिकों को समस्याओं से राहत मिले। उन्होंने कहा कि अधिकारी 2024 व 2025 की लंबित एवं रि-ओपन हुई शिकायतों का शीघ्र निपटारा करवाये। इसके अलावा अधिकारी सीएम विंडो, एसएमजीटी, समाधान शिविर, जनसंवाद एवं सीपीग्राम्स, पीजी पोर्टल पर प्राप्त होने वाली शिकायतों का नियमित रूप से अवलोकन करते रहे तथा इन शिकायतों का निर्धारित अवधि में उचित निपटारा करवाये।

अतिरिक्त उपायुक्त नरेंद्र कुमार ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से शिकायत पोर्टल पर लंबित व रि-ओपन हुई शिकायतों की पूर्ण जानकारी साझा की जा रही है। इसलिए अधिकारी अपने स्तर पर ही इन पोर्टल की लंबित व रि-ओपन हुई शिकायतों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें।

इस दौरान नगराधीश अंकित कुमार, पुलिस उपाधीक्षक राकेश कुमार, परिवहन महाप्रबंधक नवीन कुमार, कृषि उपनिदेशक डॉ. सुरेंद्र मलिक, डीईओ मनजीत मलिक, डीईईओ दिलजीत सिंह, काडा के कार्यकारी अभियंता अंशुल कादयान, जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता संजीव कुमार, जीएसटी की डीईटीसी अमिता, जिला सैनिक व अर्धसैनिक कल्याण अधिकारी विंग कमांडर गौरिका सुहाग, एलडीएम महाबीर प्रसाद, जिला कल्याण अधिकारी रेनू सिसोदिया, नायब तहसीलदार दीपक, सहायक नगर योजनाकार वैशाली सहित संबंधित विभागों के उच्च अधिकारी मौजूद रहे।