जाट कॉलेज के एनएसएस स्वयंसेवकों ने किया आईएचएम का शैक्षणिक भ्रमण
स्वरोजगार तथा स्टार्ट-अप की संभावनाओं के बारे में जाना।
रोहतक, गिरीश सैनी। तिलयार स्थित होटल प्रबंधन संस्थान (आईएचएम) में बुधवार को स्थानीय जाट कॉलेज के 70 एनएसएस स्वयंसेवकों के एक दल ने शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने संस्थान के विभिन्न विभागों का भ्रमण किया और होटल प्रबंधन से जुड़े व्यावहारिक कार्यों की जानकारी प्राप्त की।
आईएचएम के व्याख्याता विकास देशवाल ने बताया कि इस दौरान उद्यमिता पर आयोजित एक विशेष सत्र में बतौर मुख्य वक्ता, रंजय सिंह ( प्रबंधक, एमएसएमई) ने विद्यार्थियों को उद्यमिता के अवसरों, स्वरोजगार तथा स्टार्ट-अप की संभावनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
आईएचएम के प्राचार्य शम्भू नाथ गौतम तथा डॉ. श्वेता कुमार ने विद्यार्थियों के साथ अपने अनुभव साझा किए और उन्हें होटल उद्योग में मौजूद करियर की अपार संभावनाओं से अवगत कराया। इसके पश्चात व्याख्याता विकास देशवाल, शेफ राजाराम तथा मीनाक्षी नांदल ने विद्यार्थियों को संस्थान के विभिन्न विभागों, प्रयोगशालाओं और प्रशिक्षण इकाइयों की कार्यप्रणाली की जानकारी दी। इस दौरान आईएचएम स्टाफ सदस्यों के अलावा जाट कॉलेज डॉ. जस्मेर सिंह, डॉ. विवेक डांगी, डॉ. शीशपाल, डॉ. संजीत तथा डॉ. मोनिका दहिया मौजूद रहे।

Girish Saini 

