वर्ल्ड ओरल हेल्थ डे पर एनएसएस इकाई ने निकाली जागरूकता रैली

वर्ल्ड ओरल हेल्थ डे के अवसर पर गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विवि की एनएसएस इकाई-6 एवं दंत चिकित्सा विभाग (जिला नागरिक अस्पताल, हिसार) द्वारा संयुक्त रूप से एक जागरूकता रैली आयोजित की गई, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों एवं आमजन में ओरल हेल्थ के प्रति जागरूकता फैलाना रहा।

वर्ल्ड ओरल हेल्थ डे पर एनएसएस इकाई ने निकाली जागरूकता रैली

हिसार, गिरीश सैनी। वर्ल्ड ओरल हेल्थ डे के अवसर पर गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विवि की एनएसएस इकाई-6 एवं दंत चिकित्सा विभाग (जिला नागरिक अस्पताल, हिसार) द्वारा संयुक्त रूप से एक जागरूकता रैली आयोजित की गई, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों एवं आमजन में ओरल हेल्थ के प्रति जागरूकता फैलाना रहा।

कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई के मार्गदर्शन में रैली का समन्वय एनएसएस कार्यक्रम समन्वयक डॉ. अंजु गुप्ता तथा एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. शिवानी यादव एवं समृद्धि द्वारा किया गया। कुलपति के तकनीकी सलाहकार प्रो. विनोद कुमार छोकर ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

कुलपति ने अपने संदेश में कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए ओरल हेल्थ अत्यंत आवश्यक है। युवा पीढ़ी को चाहिए कि वे स्वच्छता एवं स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें और समाज में जागरूकता फैलाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। प्रो. विनोद कुमार छोकर ने कहा कि एनएसएस जैसी गतिविधियां विद्यार्थियों को समाज से जोड़ती है।

ये रैली विवि परिसर के सभी शैक्षणिक खंडों में जागरूकता संदेश देते हुए गेट नंबर तीन से मुख्य बाजार, लघु सचिवालय, हिसार, कृषि विवि होते हुए सिविल अस्पताल पहुंची। डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. विकास पुरी ने प्रतिभागियों व उपस्थित जन को ओरल हेल्थ के महत्व, नियमित दंत परीक्षण तथा स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। रैली में डॉ. सरीना हसीजा (मुख्य चिकित्सा अधिकारी), विवि स्वास्थ्य केन्द्र के चिकित्सक, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुनीता रानी, डॉ. विनिता, डॉ. विकास जांगड़ा, डॉ. रामस्वरूप, डॉ. सुमित शर्मा, डॉ. खुशबू सेठी, डॉ. ज्योति, सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लिया।