ग्रामीण जनता को जागरूक करने का माध्यम है एनएसएस शिविरः डॉ. सविता राठी

हिंदू कॉलेज में सात दिवसीय एनएसएस शिविर संपन्न।

ग्रामीण जनता को जागरूक करने का माध्यम है एनएसएस शिविरः डॉ. सविता राठी

रोहतक, गिरीश सैनी। लाल नाथ हिंदू कॉलेज की एनएसएस इकाइयों द्वारा गांव बहुअकबरपुर में आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर संपन्न हुआ। समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि, एमडीयू की एनएसएस समन्वयक डॉ. सविता राठी ने शिरकत की। उन्होंने शिविर की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के शिविर के माध्यम से ग्रामीण जनता को राष्ट्र निर्माण और डिजिटल जागरूकता तथा सामुदायिक सेवा, स्वदेशी जागरूकता, नशा मुक्त भारत तथा स्वच्छता जैसे विषयों पर जागरूक किया जा रहा है।

समापन सत्र की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार तनेजा ने शिविर के सफल संचालन के लिए बधाई दी और कहा कि ये शिविर सेवा, समर्पण और सामाजिक उत्तरदायित्व का जीवंत उदाहरण है। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रजनी कुमारी ने इस सात दिवसीय शिविर की रिपोर्ट प्रस्तुत की। समापन समारोह में विद्यार्थियों ने नशा मुक्ति विषय पर रागनी, पर्यावरण व वायु प्रदूषण विषय पर लघु नाटिका प्रस्तुत की। हिंदू प्रबंधन समिति की ओर से अतिथियों व गांव बहु अकबरपुर के प्रतिनिधियों को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। डॉ. रीना कत्याल ने आभार व्यक्त किया। इस दौरान हिन्दू शिक्षण समिति के पदाधिकारी व सदस्य, ग्रामीण, शिक्षक व गैर शिक्षक कर्मी तथा विद्यार्थी मौजूद रहे।