दोआबा कॉलेज में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया गया

दोआबा कॉलेज में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया गया
दोआबा कॉलेज में आयोजित समागम में मुख्य वक्ता डॉ. मनोज कुमार उपस्थिति को सम्बोधित करते हुए । 

     जालन्धर, 28 फरवरी, 2026: दोआबा कॉलेज की प्रूडेंशिया साइंस एसोसिएशन तथा इंस्टीट्यूशन्स इनोवेशन काउंसिल द्वारा राष्ट्रीय विज्ञान दिवस बड़े उत्साह और शैक्षणिक गरिमा के साथ मनाया गया ।
रिटायर्ड डॉ. मनोज कुमार- रसायन विभाग जीएनडीयू एवं सीएसआईआर एमेरिटस वैज्ञानिक मुख्य वक्त के रूप में उपस्थित हुए  । डॉ. मनोज कुमार ने प्रसिद्ध वैज्ञानिक सिद्धांत (रमन इफैक्ट) की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि का विस्तार से वर्णन किया तथा मशहूर वैज्ञानिक सी.वी. रमन  के वैज्ञानिक उत्कृष्टता की खोज में उनके धैर्य, समर्पण और दृढ़ संकल्प को रेखांकित किया ।
     डॉ. मनोज कुमार ने रसायन विज्ञान के विकासक्रम पर प्रकाश डालते हुए 18वीं और 19वीं शताब्दी के वैज्ञानिकों द्वारा सामना की गई प्रयोगात्मक चुनौतियों का उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि निरंतर जिज्ञासा, कठोर प्रयोग और अटूट धैर्य ने महान वैज्ञानिकों को बाधाओं को पार करने और नोबेल पुरस्कार विजेता उपलब्धियाँ प्राप्त करने में सक्षम बनाया। उन्होंने उन महान रसायनविदों के योगदान को भी रेखांकित किया जिनके दूरदर्शी विचार आज भी आधुनिक वैज्ञानिक अनुसंधान और तकनीकी उन्नति को प्रभावित कर रहे हैं।
     प्रि. डॉ. प्रदीप भण्डारी ने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करना तथा राष्ट्र निर्माण में वैज्ञानिक नवाचारों के महत्व को रेखांकित करना है । उन्होंने विद्यार्थियों को भारतीय ज्ञान परम्परा को वैज्ञानिक दृष्टिकोण से अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया । 
     इस अवसर पर विभिन्न विभागों के विद्यार्थियों द्वारा पोस्टर मैकिंग प्रतियोगिता के अन्तर्गत राष्ट्रीय विज्ञान दिवस को समर्पित प्रदर्शनी भी लगाई गई । जिसमें विद्यर्थियों की रचनात्मकता और वैज्ञानिक समझ को बखूबी दर्शाया गया ।
     कार्यक्रम के अंत में प्रि. डॉ. प्रदीप भंडारी, प्रो. परमजीत कौर, डॉ. अर्शदीप सिंह-संयोजको फैकल्टी ऑफ साईंस के सदस्यों ने मुख्य अतिथि को स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।
     डॉ. राजनीश सैनी ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए मुख्य वक्ता, संकाय सदस्यों और विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया तथा कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी को बधाई दी।